बखरी में गैरेज सह लेथ मशीन दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

बुधवार को देर शाम बखरी-मंझौल पथ के हीरो एजेंसी के समीप एक दुकान में आग लग गई. इसमें दुकान में रखे हुए सभी पार्ट पुर्जा, फर्नीचर,लेथ मशीन आदि जलकर राख हो गया.

बखरी. बुधवार को देर शाम बखरी-मंझौल पथ के हीरो एजेंसी के समीप एक दुकान में आग लग गई. इसमें दुकान में रखे हुए सभी पार्ट पुर्जा, फर्नीचर,लेथ मशीन आदि जलकर राख हो गया. घटना न्यू जगदंबा गैरेज व लेथ मशीन दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी है. वही आग लगने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर दमकल कर्मियों एवं पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. अन्यथा एक बड़ी घटना होने से कोई रोक नहीं सकता है. इधर, पीड़ित दुकानदार सोनमा निवासी करण कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह दुकान बंद कर घर जा रहे थे. तभी बीच रास्ते में दुकान में आग लग जाने की फोन आई. तुरंत वापस दुकान पहुंचकर शटर उठाया गया.तब तक लेथ मशीन, बाइक का पार्ट पूर्जा आदि जलकर राख हो गया.इस घटना में दुकानदार ने लाखों रुपये की क्षति होना बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >