वृद्ध महिला की हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

पंचवीर युवा संघर्ष मोर्चा के द्वारा पंचवीर निवासी 72 वर्षीय वृद्ध महिला सबिया खातून के निर्मम हत्या के विरोध में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया.

साहेबपुरकमाल. पंचवीर युवा संघर्ष मोर्चा के द्वारा पंचवीर निवासी 72 वर्षीय वृद्ध महिला सबिया खातून के निर्मम हत्या के विरोध में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया. जिसमें सैकड़ों युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. गरीब और निः सहाय बृद्ध महिला की बर्बरतापूर्ण हत्या से आक्रोशित पंचवीर निवासियों ने हाथों में मोमबत्ती और कार्डबोर्ड लेकर पंचवीर ईदगाह से मार्च निकाल कर रामधुनी चौक और वहां से पूरे पंचवीर बाजार का भ्रमण करते हुए कब्रिस्तान के पास पहुंच कर समाप्त किया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया. पुलिस विरोधी नारे एवं हत्यारे को फांसी दो के नारे से पुरा पंचवीर बाजार गुंज उठा. इस मार्च के कब्रिस्तान के पास पहुंच कर समाप्त होने से पहले जुलूस में शामिल लोगों ने जल्द से जल्द सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर त्वरित विचारण के माध्यम से सजा दिलाने का मांग किया. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस कांड में कुल छह आरोपी हैं. जिसमें पुलिस ने सिर्फ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है जबकि इस कांड के मुख्य आरोपी अब भी फरार है और पुलिस काफी शिथिलता बरत रही है जो काफी दुखद और निंदनीय है. ज्ञात हो कि मृत सबिया खातून की हत्या काफी निर्मम तरीके से किया गया अपराधियों ने बायां हाथ और पैर दोनों तोड़ दिया फिर वृद्ध महिला के प्राईवेट पार्ट्स में पाईप डाल दिया और फिर गला दवा कर हत्या कर दिया. इस अपराधिक वारदात से पुरे क्षेत्र में गम और गुस्सा है लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली है. कैंडल मार्च में विधायक सत्तानंद सम्बुद्ध ऊर्फ ललन यादव,भगत सिंह युथ फाउंडेशन के निदेशक शाहिद इकबाल अतहर, अध्यक्ष मो हसन,रविकान्त सिंह, साहेबपुरकमल पश्चिम के सरपंच दुर्रेज बदर पिंकू,पूर्व मुखिया नंदकिशोर प्रसाद सुमन, जनसुराज नेता निलकमल निशांत, मो० आजम,मौलाना मोअज्जम,पूर्व मुखिया ललिता देवी,मो जहाॅगीर, मो नाजिस,मो नाजिम, मो माजिद, जदयू नेता फातमा खातुन, अरबाज अंसारी, अनस भारती, कारी महबूब आलम, वाहिद हुसैन, चौधरी शादाब पिन्टू,हाफिज़ मो नुरूल्लाह, मो मुमताज ऊर्फ जुम्मन, मो सरवर सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >