बेगूसराय में फिल्मी अंदाज में हुई दवा व्यवसायी की हत्या, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू

बेगूसराय/वीरपुर : वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर में बहरबन्नी निवासी युवा व्यवसायी इनोद महतो की आधे दर्जन हथियार बंद अपराधियों के द्वारा दिनदहाड़े हत्या कर देना कानून व्यवस्था के लिए सवाल खड़ा कर रहा है. चारों तरफ से लोगों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है. फिल्मी अंदाज में अपराधियों ने दिया घटना […]

बेगूसराय/वीरपुर : वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर में बहरबन्नी निवासी युवा व्यवसायी इनोद महतो की आधे दर्जन हथियार बंद अपराधियों के द्वारा दिनदहाड़े हत्या कर देना कानून व्यवस्था के लिए सवाल खड़ा कर रहा है. चारों तरफ से लोगों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है. फिल्मी अंदाज में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम:दवा व्यवसायी अन्य दिनों की भांति अपने दुकान पर कारोबार को लेकर बैठे हुए थे. उन्हें इसकी कुछ भी भनक नहीं थी कि कुछ देर में ही किसी अनहोनी की घटना होनी है. लोगों का उक्त चौक पर अावाजाही जारी था. इसी क्रम में दो बाइकों पर छह की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे.

दवा व्यवसायी जब तक कुछ समझ पाते तब तक अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकान बंद कर इधर-उधर भागने लगे. अपराधी जब पूरी तरह से आश्वस्त हो गये कि दवा व्यवसायी अब नहीं रहा तब सभी अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले. घटना के बाद जब पुलिस प्रशासन वहां पहुंची तो शव उठाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी जब पहुंचे तो स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर आश्वस्त किया कि इस घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जायेगी. इसके बाद लोग शांत हुए .तब शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
एक साल पूर्व भी उक्त दवा व्यवसायी पर हुआ था हमला:उक्त दवा व्यवसायी पर एक साल पूर्व भी अपराधियों ने हमला किया था, जिसमें अपराधी की गोली से दवा व्यवसायी घायल हुए थे.घटना के कारणों का अभी तक तो स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया था. लेकिन आसपास के लोगों का कहना था कि आपसी विवाद में ही दवा व्यवसायी को अपराधी निशाने पर बनाये हुए थे. परिजनों के क्रंदन से दहल उठा इलाका :दवा व्यवसायी की हत्या की जानकारी जैसे ही परिजनों तक पहुंची परिजन चीत्कार मार कर रोने लगे. मिलनसार प्रवृति के दवा व्यवसायी की मौत की खबर सुनते ही जनसैलाब उमड़ पड़ा.काफी देर तक घटना स्थल एवं आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मची रही.
घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है. इधर भाकपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद कॉमरेड शत्रुघ्न प्रसाद सिंह समेत कई भाकपा नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंच कर इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और जिला पुलिस प्रशासन से हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी व अपराध की घटना पर अंकुश लगाने की मांग की. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गयी है. एक वर्ष पूर्व भी उक्त दवा व्यवसायी पर हमला किया गया था. जिसमें दो लोग नामजद किये गये थे. उसमें से एक की गिरफ्तारी हुई थी.दूसरा अब तक फरार है. जमीन संबंधित विवाद भी उस इलाके में चल रहा है. पुलिस तमाम बिंदुओं को ध्यान में रख कर अनुसंधान कर रही है. इस कांड में दो अपराधियों को चिह्नित किया गया है. तेघड़ा इलाके में छापेमारी चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >