ट्रक से 4.25 क्विंटल गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

बेगूसराय : बिहार में बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र से पुलिस ने आज एक ट्रक से 4.25 क्विंटल गांजा जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. मटिहानी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तमिलनाडु राज्य के नंबर वाले एक ट्रक से गांजे की इस खेप को जब्त किया गया है. उन्होंने बताया […]

बेगूसराय : बिहार में बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र से पुलिस ने आज एक ट्रक से 4.25 क्विंटल गांजा जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. मटिहानी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तमिलनाडु राज्य के नंबर वाले एक ट्रक से गांजे की इस खेप को जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक कार्तिक राज को इस सिलसिले में गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. वह कोयम्बटूर का रहने वाला है.

बताया जाता है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने से प्रदेश में प्रति किलोग्राम गांजा का दाम बढ़कर 10 हजार रुपये पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >