छापेमारी में छतौना से 78 कार्टन विदेशी शराब बरामद

नावकोठी पुलिस ने छतौना से 78 कार्टन विदेशी शराब सोमवार की देर शाम बरामद किया है.

नावकोठी. नावकोठी पुलिस ने छतौना से 78 कार्टन विदेशी शराब सोमवार की देर शाम बरामद किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुफ्त सूचना मिली कि शराब कारोबारी बाबा बदल चौधरी स्थान के पास पुराने लैट्रीन की टंकी में काफी मात्रा में शराब छिपा कर रखे हुए है. मेरे नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार,अनिल कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान के साथ उक्त स्थल पर पहुँच कर छापामारी की.छापामारी के क्रम में राॅयल स्टैग प्रिमियम ह्विस्की के 375 एमएल के 56 कार्टून, इम्पीरियर ब्लू रिजर्व ग्रेन 375 एमएल ह्विस्की के 15कार्टून तथा 750 एमएल के 7 कार्टन कुल 703.125 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया.उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कारोबारी छतौना के रूपेश कुमार उर्फ विदेशिया,गौरव कुमार, गुलशन कुमार, धीरज मिश्र, डफरपुर पूर्वी के मनीष सिंह को नामजद किया गया है.पूर्व में भी शराब कारोबार में नामजद है. कारोबारी की गिरफ्तारी हेतु संदिग्ध ठिकाने पर छापामारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >