दो ऑटोरिक्शा की टक्कर में एक की मौत, 6 घायल

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के गढहरा थाना अंतर्गत न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन के समीप दो ऑटोरिक्शा की टक्कर में सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये. हादसे के बाद से दोनों ऑटोरिक्शा के चालक फरार हो गये है. गढहरा थानाध्यक्ष पूनम सिन्हा ने बताया कि मृतक […]

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के गढहरा थाना अंतर्गत न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन के समीप दो ऑटोरिक्शा की टक्कर में सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये. हादसे के बाद से दोनों ऑटोरिक्शा के चालक फरार हो गये है.

गढहरा थानाध्यक्ष पूनम सिन्हा ने बताया कि मृतक का नाम रविंद्र राय (30) है जो गढहरा थानांतर्गत रौतियाही नयाटोला गांव के निवासी थे. उन्होंने बताया कि आपस में टकराये ऑटोरिक्शा में से एक में राय अपने परिवार के सदस्यों के साथ सवार थे और घायलों में उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चे भी शामिल हैं. पूनम ने बताया कि इस हादसे के बाद से दोनों ऑटोरिक्शा के चालक फरार हो गए हैं. पुलिस ने दोनों अॅाटोरिक्शा को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >