कड़ी सुरक्षा के बीच 33 केंद्रों पर शुरू हुई मैट्रिक परीक्षा

बेगूसराय : सोमवार से जिले में बनाये गये कुल 33 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गयी. पहले दिन की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई. प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक वहीं दूसरी पाली दोपहर 01:45 से शाम 05:00 बजे […]

बेगूसराय : सोमवार से जिले में बनाये गये कुल 33 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गयी. पहले दिन की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई. प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक वहीं दूसरी पाली दोपहर 01:45 से शाम 05:00 बजे तक आयोजित हुई. परीक्षार्थी परीक्षा को लेकर सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिये थे. दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से दस मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया गया.

परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसके लिए मजिस्ट्रेट, उड़न दस्ता, लाठीबल आदि की तैनाती की गयी थी. जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सदर अनुमंडलाधिकारी संजीव कुमार चौधरी, सदर डीएसपी राजन सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया. पहले दिन विज्ञान विषय की परीक्षा हुई.
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 25,598 परीक्षार्थियों में 24,995 उपस्थित रहे वहीं 603 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में कुल 22,504 परीक्षार्थियों में 22,012 परीक्षार्थी उपस्थित रहे वहीं 492 अनुपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि दोनों पाली की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.
किसी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि शिक्षकों के हड़ताल का परीक्षा पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ा. हमने पहले की उन शिक्षकों को परीक्षा कार्य से अलग रखा था. शिक्षक जितने दिन हड़ताल पर रहेंगे उन्हें उन दिनों की अनुपस्थिति मानी जायेगी. यदि हड़ताली शिक्षक परीक्षा को किसी भी तरीके से बाधा पहुंचाने का काम करेंगे तो उन पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि 18 फरवरी (मंगलवार) को दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा संपन्न होगी.
परीक्षार्थियों की गहन जांच:मैट्रिक की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने पहले से कमर कस रखी थी. परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन के मुख्य द्वार पर ही जूता-मोजा उतरवाकर व एडमिट कार्ड की जांच कर अंदर प्रवेश दिया जा रहा था. इसके अलावा मुख्य द्वार के अंदर भी परीक्षार्थियों के पूरे शरीर की तलाशी के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जा रहा था. बीपी प्लस टू विद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रा परीक्षार्थी को घड़ी पहन कर अंदर नहीं जाने दिया गया.
जाम में फंसे दिखे परीक्षार्थी:मैट्रिक की परीक्षा को लेकर शहर के सभी मुख्य मार्ग व सभी छोटी गलियों में जाम दिखा. परीक्षा को लेकर लगभग 48 हजार छात्र-छात्राएं व अभिभावकों ने ज्योहीं शहर का रुख किया सभी रास्ते पूरी तरह जाम हो गये. बीपी प्लस टू विद्यालय से लेकर कालीस्थान, डाकबंगला चौक से नगरपालिका चौक, प्रमिला चौक से टेढ़ीनाथ मंदिर के अलावे एनएच-31 भी जाम की गिरफ्त में आ गया. छिटफुट स्थानों पर ट्रैफिक हवलदार जाम हटाने भरशक कोशिश कर रहे थे. जाम में स्कूली वाहन, एंबुलेंस के साथ-साथ आम राहगीर भी जाम से परेशान दिखे. परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
अभिभावक अपने मोबाइल निहारते रहे :मैट्रिक की परीक्षा सोमवार से जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई. परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक एक-दूसरे से बातचीत करते दिखे कि आपको व्हाटसएप पर कुछ आया. हालांकि जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने की बात कही.
एडमिट कार्ड में गड़बड़ी, परीक्षा से वंिचत
बरौनी. सेंट पॉल तेघड़ा के परीक्षा केंद पर सोमवार से शुरू हुई परीक्षा के दूसरी सीटिंग में परीक्षा देने पहुंची उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चकिया पुनर्वास बरौनी की छात्रा फूलो कुमारी परीक्षा देने से वंचित रह गयी. छात्रा ने बताया कि एडमिट कार्ड में परीक्षा का समय सुबह साढ़े नौ बजे लिखा हुआ है जबकि परीक्षा की सीटिंग सेकंड शिफ्ट लिखा हुआ है. जब वह परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने गयी तो एडमिट कार्ड चेक करते हुए मुझे परीक्षा देने से मना कर दिया गया और कहा गया कि तुम्हारी परीक्षा प्रथम पाली में है.
परीक्षा फॉर्म भरने के समय गलती हुई है या फिर बोर्ड के द्वारा एडमिट कार्ड बनाने के दौरान उक्त गड़बड़ी हुई है ये तो जांच का मामला है लेकिन छात्रा परीक्षा के प्रथम दिन परीक्षा देने से वंचित हो गयी. उक्त परीक्षा केंद्र की केंद्राधीक्षक दीपमाला सदहोत्रा ने बताया कि उक्त परीक्षार्थी फूलो कुमारी का प्रथम शिफ्ट में परीक्षा थी लेकिन वह परीक्षा के दूसरे शिफ्ट में परीक्षा देने आयी थी. इसी कारण से वह परीक्षा से वंचित रही.
बरौनी में पहले िदन मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न
बीहट : बिहार बोर्ड के मैट्रिक की पहले दिन की परीक्षा चाक चौबंद व्यवस्था में हुई. परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में हो इसके लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया था. बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को जूते खोलवाने के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी गयी. ज्ञात हो कि बरौनी प्रखंड के तीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
बरौनी प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय असुरारी, भारत सेवक समाज हाइस्कूल हरपुर और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बथौली केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. असुरारी और बथौली दो परीक्षा केंद्र लड़कों के लिए, वहीं हरपुर परीक्षा केंद्र पर सिर्फ छात्राओं ने परीक्षा दी. विज्ञान विषय की परीक्षा के प्रथम पाली में असुरारी परीक्षा केंद्र पर 609 छात्रों ने परीक्षा दी वहीं 11 छात्र अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली में 327 छात्र उपस्थित हुए, वहीं छात्र छात्र अनुपस्थित रहे.
बथौली परीक्षा केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा में 379 उपस्थित और आठ छात्र अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली की परीक्षा में 165 उपस्थित और एक छात्र अनुपस्थित पाया गया. जबकि भारत सेवक समाज उच्च विद्यालय हरपुर परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 680 छात्राओं ने परीक्षा दी, वहीं 15 छात्र अनुपस्थित थे. जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा में 533 उपस्थित हुए और चार छात्र अनुपस्थित रहे.
शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त हुई परीक्षा:उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असुरारी के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक अनिल कुमार राय, भारत सेवक समाज उच्च विद्यालय हरपुर के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक मो आफताब आलम और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक भरोषी शर्मा ने बताया कि प्रथम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई.
परीक्षा केंद्रों पर बरौनी प्रखंड बीडीओ सुनील कुमार, सीओ सुजीत सुमन,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश कुमार, राजस्व पदाधिकारी मिठ्ठु प्रसाद, बीसीओ पिंटू कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ पूरी तरह से मुस्तैद थे.
665 में 10 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित:मटिहानी प्रतिनिधि के अनुसार के एल उच्च विद्यालय मटिहानी में सोमवार को विज्ञान विषय की परीक्षा ली गयी. दोनों पालियों में 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. केंद्राधीक्षक रामाश्रय ठाकुर ने बताया कि 665 में 655 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिये. उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में 441 के जगह पर 435 और दूसरे पाली में 224 में 220 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिये. शांति व्यवस्था बनाये रखने में मटिहानी थाने के अजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >