बेगूसराय : नगर निगम के ग्रुप डी के कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मियों ने सफाई कार्य आरंभ कर दिया है. मंगलवार को शहर सभी प्रमुख स्थानों तथा गली मोहल्लों में सफाईकर्मियों को कार्य पर लौटे देख कर शहर के लोगों में काफी राहत महसूस किया. शहर के वैसे प्रमुख चौराहे जहां सर्वाधिक कूड़े के ढेर जमा हो गये थे ट्रैक्टर लगाकर एक ओर जहां कूड़े उठाने का युद्ध स्तर पर कार्य जारी जारी हो गया है.
हड़ताल समाप्त, अब सफाई में जुटे कर्मी
बेगूसराय : नगर निगम के ग्रुप डी के कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मियों ने सफाई कार्य आरंभ कर दिया है. मंगलवार को शहर सभी प्रमुख स्थानों तथा गली मोहल्लों में सफाईकर्मियों को कार्य पर लौटे देख कर शहर के लोगों में काफी राहत महसूस किया. शहर के वैसे प्रमुख चौराहे जहां सर्वाधिक […]

वहीं शहर के विभिन्न गली- मोहल्लों में पसरे गंदगी की सफाई अभियान शुरू हो गया है. उपमहापौर राजीव रंजन ने बताया कि सफाईकर्मियों को सफाई को लेकर उचित निर्देश दिया गया है. चूंकि दस दिनों तक सफाई कार्य नहीं हो पाने से सफाई को लेकर स्थिति थोड़ा असमान्य हो गयी थी. एक से दो दिन में एक बार फिर से पूरा शहर चकाचक हो जायेगा.
थाना चौक में लगे कूड़े के ढेर की हुई सफाई :कार्य पर लौटने के पहले दिन मुख्य स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर की सफाई अभियान शुरू कर दी गयी है. समाहरणालय के दक्षिणी द्वारा पर हड़ताली चौक व नगर थाने के निकट कूड़े के बड़े ढेर को उठाने का कार्य शुरू हो गया है.
वहीं सदर एसडीओ कार्यालय के पूरब में लगे कूड़े के ढेर की भी सफाई शुरू कर दी गयी है. दस दिनों की हड़ताल में नाले की सफाई अवरुद्ध हो जाने से विभिन्न नालों में गाद जम गयी है. खास कर छोटे नाले में पानी का बहाव रुक गया था. निगम प्रशासन के द्वारा शीघ्र ही नाले की भी सफाई कार्य शुरू करायी जायेगी.