परीक्षा में कम अंक आने पर डिप्रेशन में रह रही नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर वार्ड नंबर 43 में एक छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्रा की पहचान संजय यादव की 16 वर्षीय पुत्री स्नेहा आनंद के रूप में की गयी. घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि मंगलवार की रात उसकी […]

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर वार्ड नंबर 43 में एक छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्रा की पहचान संजय यादव की 16 वर्षीय पुत्री स्नेहा आनंद के रूप में की गयी. घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि मंगलवार की रात उसकी बेटी खाना खाने के बाद अपनी मां के साथ सोने के लिए छत पर चली गयी. रात में कब वह उठकर सीढ़ी के बगल में फंदे से लटक कर झूल गयी पता नहीं चल सका.

उन्होंने बताया कि पिछले साल वह दसवीं की परीक्षा में काफी कम अंक लायी थी. इस वजह से वह बराबर डिप्रेशन में रहती थी. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि डिप्रेशन के वजह से ही उसने आत्महत्या की है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना के बारे आसपास के लोगों के जानकारी ली जा रही है. वहीं, परिवार के लोग भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं. जैसे ही छात्रा के आत्महत्या की खबर मिली कि परिजनों में कोहराम मच गया.उधर, घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >