खानपान काउंटर पर गंदगी देख भड़के वाणिज्य निरीक्षक

बेगूसराय : यात्रियों से मिली शि कायत के बाद सीनियर डीसीएम अखिलेश कुमार पांडेय के आदेश पर सोनपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों का औचक निरीक्षक किया गया. औचक निरीक्षक में सोनपुर मंडल के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मुख्यालय सुधीर कुमार सिंह एवं बरौनी सीसीआई केपी सिंह शामिल थे.सोनपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले […]

बेगूसराय : यात्रियों से मिली शि कायत के बाद सीनियर डीसीएम अखिलेश कुमार पांडेय के आदेश पर सोनपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों का औचक निरीक्षक किया गया. औचक निरीक्षक में सोनपुर मंडल के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मुख्यालय सुधीर कुमार सिंह एवं बरौनी सीसीआई केपी सिंह शामिल थे.सोनपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर उपलब्ध होने वाले खानपान काउंटर, अमूल काउंटर, टी काउंटर,पानी स्टॉल समेत खाद्य सामग्री काउंटर की जांच की गयी.

गंदगी देख भड़के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक:
बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह खानपान काउंटर पर गंदगी देख भड़क गये.प्लेटफॉर्म संख्या एक पर अमूल के काउंटर पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था.अमूल काउंटर के दोनों तरफ पान की पीरकी देख कर अधिकारी ने काउंटर संचालक को फटकार लगाया.
दो नंबर प्लेटफॉर्म पर 11 में से 9 नल मिले खराब :निरीक्षण के क्र म में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने पाया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर लगे 11 में से 9 नल खराब पड़े हुए हैं. उन्होंने पाया कि इस भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी होती होगी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में आइओडब्ल्यू से बात कर जल्द ही खराब पड़े नल को ठीक कराया जायेगा.
वीआइपी वेटिंग रूम के शौचालय में नहीं थी बाल्टी :बेगूसराय रेलवे स्टेशन के एक नंबर के साथ ही दो नंबर प्लेटफॉर्म पर निरीक्षण टीम ने एक-एक बिंदुओं पर जांच की.एक नंबर प्लेटफाॅर्म के महिला वेटिंग हॉल का निरीक्षण किया गया तो फर्श पर गंदगी बिखरा पड़ा मिला . टीम ने जब शौचालय की साफ-सफाई की जांच की तो शौचालय में बाल्टी उपलब्ध नहीं पाया गया.
इस पर सीसीआइ ने वेटिंग रूम की देखभाल कर रहे कर्मचारी को 50 रुपये देकर बाल्टी तुरंत खरीद कर शौचालय में रखने का आदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >