बलिया : डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी प्रखंड के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृत किशोर की पहचान बांक पंचायत के विशनपुर निवासी रामनाथ शर्मा के पुत्र बंटी कुमार के रूप में किया गया. जो शादी में भाग लेने अपने संबंधी के यहां डंडारी आया था. मृतक पंचम वर्ग का छात्र बताया जाता है.
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत
बलिया : डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी प्रखंड के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृत किशोर की पहचान बांक पंचायत के विशनपुर निवासी रामनाथ शर्मा के पुत्र बंटी कुमार के रूप में किया गया. जो शादी में भाग लेने अपने संबंधी के […]

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले ली है. इधर जैसे ही किशोर के मौत की खबर परिजनों तक पहुंची कि परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ था. बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी.