मटिहानी : सनकी भैंसे पर चलायी गयी गोली से दो जख्मी

मटिहानी : नयागांव में सनकी भैंसा को मारने के लिए ग्रामीणों द्वारा चलायी गयी गोली से दो ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गोली से घायल ग्रामीण की पहचान नयागांव निवासी मंचन झा व घनश्याम कुमार के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि नयागांव गंगा दियारा क्षेत्र में लगभग दो माह […]

मटिहानी : नयागांव में सनकी भैंसा को मारने के लिए ग्रामीणों द्वारा चलायी गयी गोली से दो ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गोली से घायल ग्रामीण की पहचान नयागांव निवासी मंचन झा व घनश्याम कुमार के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि नयागांव गंगा दियारा क्षेत्र में लगभग दो माह से एक भैंसा आतंक मचाये हुए है.
गंगा नहाने या पशुओं का चारा लाने जाने वाले लोगों पर हमला कर देता है. भैंसे के हमले से अब तक नयागांव निवासी मीना देवी, सीमा देवी गुड्डु सिंह, जटाशंकर सिंह, विजय सिंह, राजो साह सहित कई लोग घायल हो चुके हैं. शनिवार की शाम में उमा शंकर झा व उनके दो पुत्र अमित व सुमित पर हमला कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >