महिला ने लगाया सरपंच पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

बलिया : मनसेरपुर पंचायत के सरपंच पर गांव के ही एक महिला ने दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने रविवार को घटना के 16वें दिन स्थानीय थाने में आवेदन लेकर मामला दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता ने आवेदन देने में विलंब होने का कारण पति का […]

बलिया : मनसेरपुर पंचायत के सरपंच पर गांव के ही एक महिला ने दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने रविवार को घटना के 16वें दिन स्थानीय थाने में आवेदन लेकर मामला दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता ने आवेदन देने में विलंब होने का कारण पति का परदेस में रहना बताया है.

थाना को दिये गये आवेदन के अनुसार मनसेरपुर निवासी 36 वर्षीया महिला रविवार को गांव के ही बहियार में सरपंच अर्जुन यादव उर्फ कारी यादव के खेत में मवेशी के लिए हरा चारा काटने गयी थी. इसी दौरान सरपंच ने और हरा चारा देने का बहाना बनाकर बगल के मक्के के खेत में ले गया. जहां सुनसान जगह देखकर जबरन चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया.
पीड़िता ने बताया कि मैं किसी तरह शोर मचाते हुए वहां से भागने का प्रयास करने लगी. तब सरपंच ने धमकी देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को इसके बारे में बताया तो सभी परिवार को जान से मार देंगे. महिला ने बताया कि उसी दिन शाम को उसके घर पर जाकर सरपंच की पत्नी को आपबीती बताने गयी तो सरपंच मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मुझे भगा दिया. पीड़िता ने बताया है कि मेरे पति बाहर में मजदूरी करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >