न्यायालय परिसर में बनाये जायेंगे दो कैंटीन

बेगूसराय : व्यवहार न्यायालय के आधारभूत संरचना कमेटी के चेयरमैन सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम धर्मशील श्रीवास्तव सदस्य मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार एवं सदस्य न्यायिक दंडाधिकारी जुनेद आलम सहित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार कोर्ट मैनेजर प्रीतोष , जिला वकील संघ के महासचिव शशिभूषण प्रसाद सिंह, जिला अधिवक्ता संघ […]

बेगूसराय : व्यवहार न्यायालय के आधारभूत संरचना कमेटी के चेयरमैन सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम धर्मशील श्रीवास्तव सदस्य मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार एवं सदस्य न्यायिक दंडाधिकारी जुनेद आलम सहित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार कोर्ट मैनेजर प्रीतोष , जिला वकील संघ के महासचिव शशिभूषण प्रसाद सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव संजीत कुमार एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के बेंच क्लर्क शशांक कुमार सहित अन्य लोगों ने आज व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया.

निरीक्षण में न्यायालय परिसर के चारों ओर के चहारदीवारी को ऊंचा करने, कैदी हाजत में शौचालय निर्माण की जरूरत, न्यायालय परिसर में सुरक्षा के इंतजाम करने की जरूरत, न्यायालय परिसर में बंद पड़े अस्पताल को पुन: चालू करने, अधिवक्ताओं को वाहन पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल का चयन, आधारभूत संरचना के विकास के लिए सभी समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया.
साथ ही न्यायालय परिसर में दो कैंटीन निर्माण के लिए स्थल का चुनाव जो कैंटीन न्यायाधीश एवं अधिवक्ताओं के लिए होगी को सूचीबद्ध किया गया. इसकी रिपोर्ट मुख्य न्यायमूर्ति को भेजी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >