एक बीत्ता जमीन के लिए भाई को मारी गोली

भाग रहे आरोपित को ग्रामीणों ने एक पिस्तौल और आठ गोली के साथ धर दबोचा बीहट : महज एक बीत्ता जमीन के झगड़े में भाई ने भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामला एफसीआइ सहायक थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है.घायल को ग्रामीणों ने तत्काल एलेक्सिया अस्पताल में इलाज के लिए […]

भाग रहे आरोपित को ग्रामीणों ने एक पिस्तौल और आठ गोली के साथ धर दबोचा

बीहट : महज एक बीत्ता जमीन के झगड़े में भाई ने भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामला एफसीआइ सहायक थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है.घायल को ग्रामीणों ने तत्काल एलेक्सिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. अस्पताल के निदेशक डॉ धीरज शांडिल्या के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम घायल युवक का इलाज कर रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोली मारकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने एक पिस्तौल और आठ गोली के साथ धर दबोचा. जिसे एफसीआइ पुलिस के हवाले कर दिया गया.मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी मिथिलेश कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
घटनास्थल से भाग रहे गुलशन को ग्रामीणों ने पकड़ा :गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े. घायल ललन को जमीन पर गिरा देखकर माजरा समझ गये और मौके पर से भाग रहे गुलशन कुमार को एक पिस्तौल और आठ गोली के साथ धर दबोचा.घटना की सूचना पर पहुंचे एफसीआइ ओपी प्रभारी ज्योति कुमार को ग्रामीणों ने छीने गये पिस्तौल और गोली के साथ अपराधी को सुपुर्द कर दिया.वहीं एएसपी मिथिलेश कुमार एफसीआइ थाना पहुंच कर गिरफ्तार युवक से विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए ओपी प्रभारी को इस संबंध में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया.घायल ललन की बूढ़ी मां मारो देवी को रोते देखकर एएसपी ने ढांढस बंधाया.जब रोते हुए मारो देवी ने बताया कि उसके पास बेटे के इलाज के खातिर पैसे नहीं हैं तो एएसपी मिथिलेश कुमार ने उपस्थित लोगों से सहायता करने की अपील की .
कुछ दिनों पूर्व भी दहशत फैलाने के लिए यूं ही चलायी थी गोली :ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी गुलशन द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की थी,जिसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया था.तब वह आइंदा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहकर लोगों से माफी मांग ली थी. इसके अलावा कुछ दिनों पूर्व ही ललन के स्व भाई बबन कुमार के बेटे सूरज कुमार का हाथ तोड़ दिया था.बताते चलें कि कुछ साल पहले उसके भाई-भाभी की मौत के बाद दो भतीजा, एक भतीजी और विधवा बूढ़ी मां की सारी जिम्मेदारी ललन के ही कंधों पर है.वह बटाई पर खेती-बारी करके सबकी देखभाल करता है.
भूमि विवाद में चचेरे भाई ने दिया घटना को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार सुबह में बीहट इब्राहिमपुर टोला के शहरबन्ना वार्ड-25 निवासी स्व महेंद्र सिंह का बाइस वर्षीय पुत्र अमन कुमार उर्फ गुलशन घर के ठीक सामने अपने साइड की खाली जमीन पर कुछ ईंटे गाड़ दी थी.ठीक उसके घर से सटे उसके चचेरे भाई स्व युगल सिंह के पैंतीस वर्षीय ललन कुमार सिंह ने उसका विरोध करते हुए कहा कि तुम्हारा जमीन एक बीत्ता और ऊधर है. यह ईंटा तुम उधर लगाओ.बस इतनी सी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसी बीच अमन कुमार उर्फ गुलशन घर के भीतर जाकर पिस्तौल ले आया और ललन पर गोली चला दी.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >