पूर्व सरपंच की पत्नी की तालाब में डूबने से मौत

खोदावंदपुर : सोमवार को दौलतपुर पंचायत के चलकी तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान चलकी गांव निवासी पूर्व सरपंच रामप्रकाश महतो की 65 वर्षीया पत्नी राजनंदनी उर्फ दिप्ती देवी के रूप में की गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला सुबह में कपड़ा धोने के लिए तालाब पर […]

By Prabhat Khabar Print Desk | December 12, 2017 3:44 AM

खोदावंदपुर : सोमवार को दौलतपुर पंचायत के चलकी तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान चलकी गांव निवासी पूर्व सरपंच रामप्रकाश महतो की 65 वर्षीया पत्नी राजनंदनी उर्फ दिप्ती देवी के रूप में की गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला सुबह में कपड़ा धोने के लिए तालाब पर गयी थी. अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयी जिससे उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि जब कपड़ा धोने में देर हुई तो उसे खोजने के लिए लोगों तालाब पर पहुंचे.

जहां कपड़ा मौजूद था लेकिन महिला गायब थी. शक के आधार पर तालाब में खोजबीन की गयी तो उक्त महिला की लाश मिली. घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी. मृत महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थानाध्यक्ष रीता कुमारी, एसआई फग्गू राम, दिनेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. लेकिन परिजनों एवं ग्रामीणों की सहमति पर शव का पंचनामा कर उसे सौंप दिया.

Next Article

Exit mobile version