सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, बांका रेफर

सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, बांका रेफर

पंजवारा. बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबनी गांव स्थित चौक पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के चचरा गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, रोहित कुमार अपने ससुराल ताड्डी गांव (बाराहाट) से मोटरसाइकिल पर बौंसी थाना क्षेत्र के कौवा वरण गांव मजदूरी का पैसा लेने जा रहा था. इसी दौरान धोबनी चौक पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. सूचना मिलते ही बौंसी थाना का गश्ती वाहन (112) मौके पर पहुंचा और घायल युवक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. शाहीन बानो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >