एक घंटे के अंदर 324 सिलिंडर का हो गया वितरण, कई उपभोक्ता बैरंग लौटे

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में एलपीजी सिलिंडर की नियमित आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं.

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में एलपीजी सिलिंडर की नियमित आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं. शुक्रवार को गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गयी. मालूम हो कि पिछले छह दिन बाद शुक्रवार को बाबा भोला एचपी गैस एजेंसी परमानंदपुर में एलपीजी वाहन आने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के उपभोक्ता सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंच गये. भीड़ इस तरह बढ़ी कि महज एक घंटे के अंदर 324 सिलिंडर का वितरण हो गया. कई उपभोक्ताओं को बगैर सिलिंडर के ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा. ऐजेंसी के संचालक ने बताया कि करीब एक हजार उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग है, जिनका ओटीपी भी आया है. लेकिन डिपो से छह दिन के बाद मात्र 324 सिलिंडर भेजा गया. ऐसे में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी है. प्रखंड में दो एजेंसी कार्यरत है. जिसमें एचपी कंपनी में करीब 10 हजार एवं इंडेन गैस में 18 हजार उपभोक्ता हैं. पूरे मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं हैं. सिस्टम कुछ धीमा जरूर है. उपभोक्ताओं को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. स्थानीय प्रशासन गैस आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. प्रत्येक दिन एजेंसी के स्टाॅक का निरीक्षण किया जा रहा है. उपभोक्ता को पैनिक नहीं होना है. सभी को गैस की आपूर्ति की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >