बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, पकड़े गये पांच उपभोक्ता

बाराहाट विद्युत आपूर्ति प्रशाखा द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ शुक्रवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.

पंजवारा. बाराहाट विद्युत आपूर्ति प्रशाखा द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ शुक्रवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. कनीय विद्युत अभियंता के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर जांच की. इस दौरान कुल पांच उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया. जांच में पाया गया कि कुछ उपभोक्ता मीटर को बायपास कर सीधे तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे, जबकि एक मामले में बिना वैध कनेक्शन के ही लाइन से बिजली ली जा रही थी. छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से आवश्यक उपकरण भी जब्त कर लिए. विभाग के अनुसार, इस अवैध उपयोग से हजारों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है. सभी मामलों में संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की गयी है. विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और नियमित रूप से बिल का भुगतान करें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >