बाराहाट बाजार से युवक लापता, परिजनों ने थाना में लगायी गुहार

बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराहाट बाजार निवासी एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है.

बांका/पंजवारा. बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराहाट बाजार निवासी एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, बाराहाट निवासी ओमप्रकाश साह ने थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र की बरामदगी की गुहार लगायी है. उन्होंने बताया कि उनका पुत्र राज नंदन साह शनिवार की सुबह करीब 6 बजे से घर से लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया. परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >