भाजपा का बाराहाट मंडल में सेवा पखवारा को ले कार्यशाला आयोजित

17 से 25 सितंबर तक चलने वाले सेवा पखवारा अभियान के तहत भाजपा के मंडल बाराहाट में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ.

बांका. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक चलने वाले सेवा पखवारा अभियान के तहत भाजपा के मंडल बाराहाट में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला में मुख्य रूप से बांका के विधायक रामनारायण मंडल उपस्थित रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवारा के दौरान स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा, जिसमें मंदिर, मठ और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. इसके अलावा, घर-घर संपर्क अभियान के जरिए लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जायेगा. इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामानंद चौधरी, हीरा लाल मंडल, दिगंबर मंडल, राघवेंद्र झा, जिला महामंत्री सुभाष साह, शंकर चौधरी, निरोज झा, तुलसी दास, बमशंकर साह, मिथिलेश सिंह, पुरण मंडल, अनुज मिश्रा, बेचन सिंह, भूपेंद्र राय, त्रिलोकी पंडित, ललन झा, मनीष चौधरी, अरुण साह, पूर्णनंद झा, शिवेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >