महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

गंगा सागर जीविका महिला ग्राम संगठन में एवं शिवम जीविका महिला ग्राम संगठन महिला संवाद का आयोजन किया गया.

शंभुगंज के दो पंचायत में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छतहार पंचायत और बैदपुर पंचायत में परमानंदपुर क्लस्टर के अंतर्गत अन्नपूर्णा जीविका संकुल संघ के गंगा सागर जीविका महिला ग्राम संगठन में एवं शिवम जीविका महिला ग्राम संगठन महिला संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जैसे कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बाल विवाह रोकथाम, दहेज उन्मूलन, पोशाक योजना आदि के बारे में वीडियो एवं लीफलेट के द्वारा सभी उपस्थित लोगों को बताया गया. कार्यक्रम के दौरान जीविका के बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी हिमांशु कुमार, संकुल संघ लेखापाल सविता देवी, संकुल संघ फैसिलिटेटर अजय कुमार, राखी देवी, रीता, पिंकु, संजू, शोभा देवी, रेणु देवी, वर्षा, प्रीति, संगीता देवी, रिंकू देवी, क्रांति देवी, दीपक कुमार, जनकनंदिनी, एमआरपी नेहा कुमारी, सीएलएफ अध्यक्ष वीणा देवी, सचिव रंजिता देवी सहित सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >