बंदर के हमले से बचने में छत से कूदी महिला, देवघर रेफर

कटोरिया बाजार के पासी टोला की घटना

मुंह के बल गिरने से जख्मी महिला का तीन दांत व जबड़ा भी टूटा

कटोरिया. कटोरिया बाजार के पासी टोला में शनिवार की दोपहर बंदर के हमले से बचने में एक महिला छत से कूद गयी. मुंह के बल जमीन पर गिरने से महिला के तीन दांत व जबड़ा भी टूट गया है. शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट लगी है. जख्मी महिला को परिजनों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विनोद कुमार व डेंटिस्ट डाॅ मुकेश कुमार ने जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार किया. फिर उसे बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पासी टोला निवासी विनोद कुमार चौधरी की 22 वर्षीया पत्नी फूलो देवी घरेलू कार्य से घर की छत पर चढ़ी थी. तभी वहां बंदरों का झुंड पहुंच गया. बंदरों के हमले से बचाने में महिला छत से कूद गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >