खेत गई महिला सर्पदंश से हुई जख्मी, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती

बांका के कटोरिया में खेत गई महिला को सांप ने डंस लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

कटोरिया (बांका) . कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताकुरूम गांव में शुक्रवार की देर शाम खेत की तरफ गई एक महिला को सांप ने डंस लिया. परिजनों ने आननफानन में जख्मी महिला को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार व डा शैलजानंद शुक्ला ने जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार किया.

सर्पदंश से जख्मी महिला की पहचान छाताकुरूम गांव निवासी बच्चू यादव की 45वर्षीया पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है. जख्मी महिला का पति कोलकाता में हैं. महिला को उसके पुत्र मनीष कुमार सहित अन्य परिजनों के सहयोग से कटोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका उपचार चल रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >