अमरपुर( बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :
अमरपुर थाना क्षेत्र के नयाचक पवई गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. आरोप है कि विवाद के दौरान जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे महिला घायल हो गयी. घायल महिला का इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया.जख्मी महिला की पहचान अरविंद पासवान की पत्नी मुस्कान देवी के रूप में हुई है. अस्पताल में इलाजरत महिला ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी गोतनी फुलो देवी उनके ढाई वर्षीय बच्चे को पीट रही थी. जब उन्होंने इसका विरोध किया और बच्चे को मारने से मना किया तो विवाद बढ़ गया.लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप
महिला का आरोप है कि इसी दौरान उनके जेठ विलास पासवान ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.
गांव में बनी तनाव की स्थिति
घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों के अनुसार पारिवारिक विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही है.थाने में आवेदन देने की तैयारी
मुस्कान देवी ने बताया कि मामले को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया जाएगा. वहीं Police पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
