बच्चों के बीच झगड़े से आहत महिला ने खाया कीटनाशक

बच्चों के बीच झगड़े से आहत महिला ने खाया कीटनाशक

प्रतिनिधि, कटोरिया

सूईया थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोंड़ियातरी गांव में शुक्रवार को बच्चों के बीच हुए झगड़े से आहत महिला ने गुस्से में कीटनाशक खा ली. स्थिति बिगड़ते ही परिजनों ने आनन-फानन में मोईन अंसारी की पत्नी शाहनाज खातून (35वर्ष) को परिजनों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहनाज खातून व उसकी गोतनी के बच्चों के बीच खेलने के दौरान ही झगड़ा हो गया. इसी दौरान गुस्से में आकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा ली. कुछ ही देर बाद स्थिति बिगड़ना शुरू होते ही सास सकुरनी बीबी, गोतनी शोहरा बीबी व रेबुन बीबी ने उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ. महिला का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >