मामूली विवाद में महिला को पीटकर किया जख्मी

मामूली विवाद में महिला को पीटकर किया जख्मी

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के करसोप गांव में कुड़ा फेंकने के विवाद में महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. अनीता देवी पति प्रीतम सिंह घर का कचड़ा फेंकने के लिये बाहर गयी थी. उन्होंने घर का कचड़ा गांव के समीप नदी में फेंक दिया. जिसके बाद प्रीतम सिंह की भाभी आरती देवी पति मुनेश्वर सिंह उनकी जमीन पर कचड़ा फेंकने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जिसका विरोध किया तो आरती देवी पति मुनेश्वर सिंह ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी महिला अनीता देवी अपने पति के साथ थाना पहुंची. पीड़िता ने आरती देवी उसके पुत्र सुशांत कुमार, सन्नी सिंह समेत आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दी. वहीं आरोपी आरती देवी, सन्नी सिंह, सुशांत कुमार आदि ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >