बच्ची को पीटने से मना करने पर महिला को पीटकर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के जादुलखैर सलेमपुर में शुक्रवार की दोपहर बच्ची को पीटने से मना करने पर पड़ोसी ने एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के जादुलखैर सलेमपुर में शुक्रवार की दोपहर बच्ची को पीटने से मना करने पर पड़ोसी ने एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी नागेश्वर यादव की पत्नी रिंकू देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी महिला ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उनकी पुत्री अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी. तभी शंकर यादव जबरन उनकी पुत्री को पीटने लगा. शोर सुनकर जब वह अपनी पुत्री को बचाने गयी तो शंकर यादव, सुनीता देवी अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी व डंडा से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया. जख्मी महिला ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >