सवारी बैठाने को लेकर विवाद, ऑटो चालक पर लोहे के रॉड से हमला

बौंसी बाजार क्षेत्र के दलिया निवासी ऑटो चालक सुबोध कुमार साह ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगाया है.

बौंसी. बौंसी बाजार क्षेत्र के दलिया निवासी ऑटो चालक सुबोध कुमार साह ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित के अनुसार, वह महावीर मंदिर चौक के पास अपने ऑटो में सवारी बैठा रहा था, तभी उसी इलाके के अभिजीत मंडल और मनोज मंडल वहां पहुंचे और सवारी बैठाने को लेकर विवाद करने लगे. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दोनों ने लोहे के रॉड से हमला कर सुबोध को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इतना ही नहीं, हमलावरों ने उससे एक हजार रुपये भी छीन लिए. घटना के बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >