बांका/रजौन. रजौन स्थित बाबा राजवनेश्वर नाथ महादेव स्थल के समीप जारी श्री-श्री 1008 शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ अपने परवान पर है यज्ञ मंडप की परिक्रम को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. महारुद्र यज्ञ को लेकर पिछले 05 दिनों से रजौन बाजार सहित आस पास के इलाके में अध्यात्म की गंगा बह रही है. एक तरफ जहां ओंकारेश्वर जी महराज लगातार श्री राम कथा का गुणानुवाद कर रहे हैं का लगातार श्रवण कर रहे है, वहीं दूसरी ओर श्री राधे महंत, महेंद्र महंत का प्रवचन सहित कथा का श्रवण लगातार जारी है. वहीं पंडित बालमुकुंद पाठक उर्फ फकिरा बाबा शिव महा पुराण का पाठ कर लोगों को श्रवण का आनंद दे रहे है. यज्ञ समिति के अध्यक्ष बासुकीनाथ सिंह एवं उपाध्यक्ष देवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव, प्रकाश मंडल, वीरेंद्र यादव, अश्वनी श्रीवास्तव आदि ने बताया कि डा. महेशानंद जी महाराज बक्सर वाले मामा जी के कृपा पात्र का रविवार की सायं कालीन बेला में प्रवचन संकीर्तन होगा, उनसे स्वीकृति मिल चुकी है, शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद उनके द्वारा स्वीकृति दी गयी है. यह कार्यक्रम लगातार 29 अप्रैल तक जारी रहेगा. इधर यज्ञ मंडप पर रोज सुबह आठ बजे हवन कार्यक्रम विद्वान पंडित अनिरुद्धाचार्य जी के निर्देशन में शुरू होता है. इधर यज्ञ स्थल पर मेला भी लगा है, जिसमें तारामंची, रेल, छोटी रेल, ब्रेक डांस, झूला सहित मिठाई सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें सजी है.
महारुद्र यज्ञ परवान पर, श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
रजौन स्थित बाबा राजवनेश्वर नाथ महादेव स्थल के समीप जारी श्री-श्री 1008 शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ अपने परवान पर है यज्ञ मंडप की परिक्रम को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.
