बांका में गेहूं खरीद का लक्ष्य 10 दिन में पूरा, मसूर की खरीद भी शुरु

जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य 10 दिन में ही पूरा कर लिया गया है. इससे बांका जिला बिहार में अग्रणी पर रहा.

शनिवार तक सभी किसानों को एमएसपी का कर दिया जायेगा भुगतान

लक्ष्य समाप्ति के साथ ही गेहूं खरीद हुई बंद

बांका. जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य 10 दिन में ही पूरा कर लिया गया है. इससे बांका जिला बिहार में अग्रणी पर रहा. इस बार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण ने जिले के लिए 286 एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया था. लक्ष्य की पूर्ति करते हुए 55 किसानों से 286 एमटी गेहूं की खरीद कर ली गयी है. लक्ष्य समाप्ति के साथ ही गेहूं खरीद को बंद कर दिया गया है. विभागीय जानकारी के मुताबिक, यह खरीद महज 12 समितियों ने ही पूरा कर लिया है, जिसमें से 10 पैक्स व दो व्यापार मंडल शामिल है. खरीद के बदले 30 किसानों को 37 लाख 48 हजार 250 रुपये का भुगतान कर दिया गया है. शेष बचे 25 किसानों को एमएसपी शुक्रवार से शनिवार तक भुगतान कर दिया जायेगा. इस संबंध में डीसीओ ने सभी संबंधित बीसीओ को स्पष्ट निर्देश भी दिए हैं. ज्ञात हो कि इस बार गेहूं खरीद के एवज में किसानों को 2585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी का दर निर्धारित किया गया था. आमतौर पर समितियों को इस बार गेहूं खरीद के लिए अतिरिक्त दबाव भी नहीं दिया गया. विभाग के अनुसार, एसएफसी से गनी बैग की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर एक-दो दिन के अंदर ही खरीदे गये गेहूं को विधिवत एसएफसी में जमा कर दिया जायेगा.

मसूर खरीद के लिए 40 समिति चयनित

गेहूं खरीद का लक्ष्य पूर्ण होने के साथ ही जिले में मसूर की खरीद शुक्रवार से शुरु कर दी गयी है. इस बार मसूर खरीद का लक्ष्य 1146 एमटी निर्धारित किया गया है. कृषि विभाग की ओर से यहां अनुमानित उत्पादन मसूर का 13 हजार 340 एमटी बताया गया है. बहरहाल, मसूर की खरीद के लिए 10 अप्रैल से 31 मई तक समय-सीमा निर्धारित है. 7000 प्रति क्विंटल एमएसपी का दर भी निर्धारित किया गया है. विगत दिनों डीएम की अध्यक्षता में हुई टास्क फोर्स की बैठक में मसूर खरीद के लिए 40 समितियों का चयन किया गया है.

विभिन्न समितियों में गेहूं खरीद की मात्रा

फतेहपुर : 29 एमटी

जमुआ : 29 एमटी

कैरी : 21.40 एमटी

बहोरना : 01 एमटी

बेलहर : 29 एमटी

डुमरिया : 29 एमटी

बेलहर व्यापार मंडल : 29 एमटी

श्रीनगर : 29 एमटी

मनियां : 2.60 एमटी

ओड़हारा : 29 एमटी

रजौन व्यापार मंडल : 29 एमटी

गुलनी : 29 एमटी

सीमित अवधि में गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है. 30 किसानों को एमएसपी का भुगतान हो गया है. शेष सभी किसानों को तय राशि का भुगतान शनिवार तक कर दिया जायेगा. इस संबंध में विशेष निर्देश दिया गया है. वहीं दूसरी ओर मसूर खरीद भी प्रारंभ है. किसानों से अपील है कि वह समिति को मसूर देकर एमएसपी का लाभ लें.

मो जैनुल आबदीन अंसारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, बांकाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >