पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति जख्मी, रेफर

खेसर थाना क्षेत्र के खेसर-शंभुगंज मुख्य मार्ग में गुरुवार की शाम डलवामोड़ के आगे पेट्रोल टंकी के निकट पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये

फुल्लीडुमर. खेसर थाना क्षेत्र के खेसर-शंभुगंज मुख्य मार्ग में गुरुवार की शाम डलवामोड़ के आगे पेट्रोल टंकी के निकट पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर लाया गया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार पिकअप शंभुगंज से खेसर की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक को धक्का मार दिया. इस घटना में बाइक पर सवार शंभुगंज पकरिया निवासी सुमन कुमार सिंह पिता अमरेंद्र सिंह व हेमेंद्र कुमार सिंह पिता विवेकानंद सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इसी बीच मामले की जानकारी खेसर पुलिस को दी गयी. खेसर पुलिस ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है. वहीं मौके से पिकअप को लेकर चालक फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >