बांका. कृषि विज्ञान केंद्र बांका ने शुक्रवार को मौसम बुलेटिन जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 से 15 अप्रैल के बीच मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 50 से 60 प्रतिशत तक रह सकती है, जबकि दोपहर में यह घटकर 20 से 30 प्रतिशत के बीच आ सकती है. हवा की रफ्तार 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है और मुख्य रूप से पछुआ हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को साफ मौसम का अनुभव होगा. हालांकि, दिन में तापमान बढ़ने के कारण हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है.
15 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 से 15 अप्रैल के बीच मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है.
