दो डिग्री पारा लुढ़का, लेकिन उमस और गर्मी से नहीं मिली राहत, तेज बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

Weather Alert: बांका और आसपास के जिलों में तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है. मौसम विभाग ने तेज बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे की हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट

Weather Alert: जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. हालांकि तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन गर्मी और उमस से लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिल सकी है. शुक्रवार को बांका, भागलपुर सहित आसपास के जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है.

जिले में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से बांका जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं. इसके चलते मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है.

बादलों की आवाजाही के बीच उमस बरकरार

शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. उच्चतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बावजूद इसके उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है.

Weather Alert: तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे के दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों को खुले स्थानों पर न जाने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मौसम में यह उतार-चढ़ाव जहां किसानों के लिए उम्मीद लेकर आया है, वहीं आम लोगों के लिए उमस और असहज गर्मी अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है.

ये भी पढ़े : सारण सहित बिहार के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में झमाझम बारिश के आसार, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >