बेलहर में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, जेल

वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

बेलहर. थाना क्षेत्र के घोड़घड़ा गांव से पुलिस ने एक वारंटी को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. गिरफ्तार श्याम सोरेन को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही छापेमारी कर गिरफ्तार किया. श्याम सोरेन के खिलाफ न्यायालय में चल रहे मामले में काफी दिनों से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था. इसके बाद पुलिस ने उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी अभियान में उप थानाध्यक्ष गौतम कुमार के साथ पुअनि आदित्य कुमार एवं राजेश कुमार तथा पुलिस जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >