लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी : बीडीओ

मंगलवार को बाराहाट प्रखंड की सहरना पंचायत में स्वीप कार्यक्रम के तहत एक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

पंजवारा. मंगलवार को बाराहाट प्रखंड की सहरना पंचायत में स्वीप कार्यक्रम के तहत एक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. यह कार्यक्रम सहरना स्थित मवि के मतदान केंद्र संख्या 272 पर आयोजित किया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते बीडीओ गोपाल प्रसाद गुप्ता ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. एक मजबूत लोकतंत्र की नींव एक-एक वोट से बनती है. हर नागरिक का वोट देश की दिशा तय करता है. सभी को मतदान को एक जिम्मेदारी के तौर पर लेने का आग्रह किया. इस मौके पर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम किशोर सिंह, शिक्षिका अभिलाषा, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका और बीएलओ राजीव कुमार सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि मतदाता बिना किसी दबाव या लोभ के निष्पक्ष रूप से मतदान करें. यह अभियान मतदाताओं को जागरूक कर चुनाव में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >