पंजवारा. थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार की अहले सुबह हड़कंप मच गया, जब धर्मकांटा के समीप स्थानीय लोगों ने एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इस घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी और हंगामा शुरू हो गया. सूत्रों के अनुसार, युवक और युवती दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी हैं और कथित तौर पर लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे. घटना की जानकारी पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी, इससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी. भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने प्रेमी युगल को समझाने का प्रयास भी किया, जबकि कुछ अन्य लोगों ने इस घटना पर नाराजगी भी जतायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
