अज्ञात वाहन ने ट्रांसफार्मर में मारा धक्का, फरार, प्राथमिकी दर्ज

शहर के आजाद चौक स्थित मुख्य मार्ग के किनारे लगे 200 केवीए के ट्रांसफार्मर को अज्ञात वाहन ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया.

बांका. शहर के आजाद चौक स्थित मुख्य मार्ग के किनारे लगे 200 केवीए के ट्रांसफार्मर को अज्ञात वाहन ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसके चलते आजाद चौक सहित बाबुटोला मोहल्ले की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही. बताया जा रहा है कि बीती देर रात स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के कस्टमर केयर में कॉल कर जानकारी दी कि किसी वाहन द्वारा ट्रांसफार्मर में धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. जिसके बाद विभाग के कनीय अभियंता अभय रंजन, बिजली मिस्त्री कुंदन कुमार एवं अमर कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया. जिसमें करीब दो लाख रुपये का विभाग को आर्थिक क्षति होने की बात कही जा रही है. इसके बाद कनीय अभियंता ने रविवार को सदर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. उधर रविवार की दोपहर बाद ट्रांसफार्मर को बदल कर उक्त मोहल्ले में बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >