सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी, रेफर

केंदुआर एवं रामपुर गांव के बीच सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के इंगलिश मोड़ भाया शंभुगंज मुख्य पथ पर केंदुआर एवं रामपुर गांव के बीच सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दिवा गश्ती में मौजूद डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा जख्मी रामपुर गांव निवासी अमीत कुमार व दुर्गा कुमार को इलाज के लिए पुलिस वाहन से रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ दिवाकर सिंह ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. डायल 112 की पुलिस ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान उन्हें सूचना मिली कि केंदुआर व रामपुर गांव के बीच में एक बाइक चालक ने सड़क किनारे एक पेड़ में अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया है. घटना में दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल लाए. वहीं जख्मी अमीत की पत्नी ज्योति कुमारी ने बताया कि बुधवार की संध्या उनका पति उनके मायके डोमो जाने की बात कहकर अपने मित्र के साथ बाइक लेकर गया था. थोड़ी देर के बाद सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में दोनों जख्मी हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >