पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में गुरुवार देर रात पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा. पूछताछ में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये, इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. शुक्रवार को पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ बीएनएस भारतीय न्याय संहिता 128 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया. गिरफ्तार किये गये युवकों की पहचान नवटोलिया निवासी बब्बू कुमार पिता लक्ष्मण राउत व सुबोध कुमार पिता महेश राउत के रूप में हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
