तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो महिलाएं व मासूम घायल

बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेला मैदान के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में देवरानी, जेठानी और एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया.

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेला मैदान के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में देवरानी, जेठानी और एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना उस समय हुई, जब तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने सामने से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार काफी तेज गति में था और संतुलन बिगड़ने के कारण सीधे ई-रिक्शा से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं और एक मासूम घायल हो गये. घायलों की पहचान भीखा गांव निवासी प्रीतम कुमार की पत्नी अंजली कुमारी और उसके भाई की पत्नी रूबी कुमारी के रूप में हुई, जबकि चार वर्षीय मासूम सूरज कुमार रूबी कुमारी का पुत्र बताया जाता है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ई-रिक्शा की मदद से बौंसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ शाहीन बानो ने तीनों का इलाज किया. चिकित्सक के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >