आलु लदे वाहन की चपेट में आने से छात्रा जख्मी

आलु लदे वाहन की चपेट में आने से छात्रा जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय जा रही 9 वर्षीय छात्रा आलु लदे पिकअप वैन की चपेट में आने से जख्मी हो गयी. परिजनों की मदद से जख्मी छात्रा को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अमीत कुमार शर्मा द्वारा जख्मी गोपालपुर गांव निवासी विकास दास की पुत्री अंजली कुमारी का प्राथमिक उपचार किया गया. जख्मी के परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह अंजली गोपालपुर गांव में अवस्थित मध्य विद्यालय पढ़ने जा रही थी. तभी महादेवपुर की ओर जा रहे पिकअप वाहन की चपेट में आ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >