सवारी बैठाने की विवाद में दो टोटो चालकों के बीच मारपीट, एक जख्मी

अमरपुर -शाहकुंड मुख्य पथ पर पवई चौक के समीप सवारी बिठाने को लेकर दो टोटो चालकों के बीच हुई मारपीट में एक चालक जख्मी हो गया.

अमरपुर. अमरपुर -शाहकुंड मुख्य पथ पर पवई चौक के समीप सवारी बिठाने को लेकर दो टोटो चालकों के बीच हुई मारपीट में एक चालक जख्मी हो गया. जख्मी दौना गांव निवासी चालक सोनू यादव का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. जख्मी चालक ने बताया कि पवई चौक पर एक सवारी उनकी वाहन पर आकर बैठ गया. तभी जानकीपुर गांव का टोटो चालक जबरन उक्त सवारी को उनकी वाहन से उतारकर अपनी वाहन पर बिठाने का प्रयास करने लगा. लेकिन सवारी वाहन से नहीं उतरा और वह सवारी को लेकर अमरपुर आ गया. जब अमरपुर से दूसरी सवारी को लेकर पवई जा रहा था. तभी बादशाहगंज गांव के समीप जानकीपुर गांव के टोटो चालक अपने एक अन्य साथियों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया तथा उन्हें वाहन से उतार कर मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी ने बताया कि वह चालक का नाम नहीं जानता है. बल्कि चेहरे से उन्हें पहचानता है. मामले को लेकर जख्मी चालक ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >