पंजवारा. थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. घटना में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं प्रथम पक्ष के नित्यानंद यादव, पिता बलराम यादव ने रोहित यादव, गुरुदेव यादव, रंजू देवी, बंधना देवी व अनंत यादव के विरुद्ध कुदाल, खंती और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप लगाया. इस दौरान उनकी पत्नी रीता देवी व पुत्र राहुल यादव को भी चोटें आयी, जबकि दूसरे पक्ष से रंजू देवी, पति हेमंत यादव, निवासी लखपुरा ने भी पंजवारा थाना में आवेदन देकर नित्यानंद यादव व उनके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनका पुत्र गुरुदेव यादव खेत जा रहा था तभी घात लगाकर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया. बचाने गये परिवार के अन्य लोगों को भी चोटें आयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
