सड़क दुर्घटना में दो गंभीर रूप से जख्मी

सड़क दुर्घटना में दो गंभीर रूप से जख्मी

पंजवारा. पंजवारा धोरैया स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सहित दो युवक जख्मी हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजवारा थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी गुलशन पासवान पिता बिहारी पासवान अपनी बाइक से धोरैया की ओर जा रहे थे. जहां बीसकोरबा महादलित टोला के समीप सड़क पार कर रहे विनोद दास पिता उमेश दास बाइक की चपेट में आ गए. सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर लगने के बाद बाइक सवार भी वहीं मौके पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार गुलशन पासवान को इलाज के लिए बाराहाट अस्पताल ले जाया गया. वहीं विनोद दास को उसके परिजन अपने साथ इलाज के लिए किसी निजी क्लीनिक में ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >