चौबेडीह गांव से दो शराब तस्कर गिरफ्तार

बाराहाट पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को अभियान चलाकर चौबेडीह गांव से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके पास से पांच लीटर महुआ शराब बरामद की गयी है.

पंजवारा. बाराहाट पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को अभियान चलाकर चौबेडीह गांव से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके पास से पांच लीटर महुआ शराब बरामद की गयी है. गिरफ्तार तस्करों में चौबेडीह गांव निवासी चुटन मांझी और सुनील मांझी शामिल है. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध महुआ शराब के कारोबार में सक्रिय हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी और उक्त दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >