कलश-विसर्जन के साथ दो दिवसीय अखंड संकीर्तन समापन

कलश-विसर्जन के साथ दो दिवसीय अखंड संकीर्तन समापन

देवासी पंचायत के तिलैया गांव में दो दिनों तक बना रहा भक्तिमय माहौल

कटोरिया. देवासी पंचायत अंतर्गत तिलैया गांव स्थित माता महाकाली मंदिर में आयोजित दो दिवसीय रामधुन अखंड संकीर्तन अनुष्ठान का रविवार को पूजन कलश विसर्जन के साथ समापन हो गया. मंदिर प्रांगण से निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए. सभी श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए दरभाषण नदी तट पर पहुंचे़, जहां पूजन कलश व हवन सामग्रियों को विसर्जित किया गया. आचार्य तन्नय बाबा व चंदन बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन व विसर्जन पूजा करायी. श्रद्धा व भक्तिमय माहौल में अनुष्ठान की सफलता पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार भी किया. अखंड संकीर्तन के दौरान प्रस्तुत निृत्य व झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा. भंडारा कार्यक्रम में भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. आयोजन को सफल बनाने में पूजक श्रद्धालु ज्योतिष यादव व उनकी धर्मपत्नी सकुनी देवी के अलावा ग्रामवासी मंगल यादव, राजू यादव, महेश यादव, कैलाश राउत, शेखर सिंह, राजू मंडल, रूपेश राज यादव, बबलू यादव, बालकिशोर यादव, अमित यादव सहित तिलैया गांव के समस्त ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभायी. विदित हो कि दो दिवसीय अखंड संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ गत शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >