नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से 19,500 रुपये जुर्माना वसूला

नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से 19,500 रुपये जुर्माना वसूला

बौंसी. नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस प्रशासन ने अचानक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा दिया. बौंसी बाजार के मुख्य चौक पर चलाये गये इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों से जुर्माना वसूला गया. यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. हाट के कारण बाजार में पहले से ही भारी भीड़ थी, ऐसे में अचानक शुरू हुए चेकिंग अभियान से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई वाहन चालकों को मौके पर ही जुर्माना भरना पड़ा. बौंसी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी इंद्र कुमार बैठा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल वहां पर मौजूद रही. एसडीपीओ ने बताया कि कुल 19,500 रुपये जुर्माना वसूला गया. हेलमेट नहीं पहनने वालों को विशेष रूप से चेतावनी देते हुए सुरक्षा का संदेश दिया गया. अभियान के दौरान वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस व अन्य जरूरी कागजातों की भी गहन जांच की गयी.

नाबालिक चालकों पर सख्ती

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि यह अभियान अब नियमित रूप से जारी रहेगा. खासतौर पर टोटो चालकों पर नजर रखी जायेगी. यदि कोई नाबालिग टोटो चलाते पकड़ा गया तो उसके अभिभावकों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण प्रखंड क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. इसमें कई बाइक सवार की मौत भी हो चुकी है. अक्सर बिना हेलमेट व बाइक पर तीन-तीन सवारी करते बाइक चालक देखे जा रहे हैं. रविवार को भी इसी लापरवाही की वजह से गुड़िया मोड़ के समीप दुर्घटना हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >