बाइक-ऑटो की टक्कर में तीन लोग जख्मी

बाइक-ऑटो की टक्कर में तीन लोग जख्मी

बौंसी. बौंसी-भागलपुर मुख्य सड़क पर गुड़िया मोड़ के समीप बाइक व टोटो (ऑटो) की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गयी व स्थानीय लोग तुरंत राहत-बचाव में जुट गये. जानकारी के अनुसार, झारखंड के गोड्डा जिले के चपरासी टोला निवासी राजकुमार मंडल का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बौंसी थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव से अपने बहनोई विक्की के घर से बाइक से वापस लौट रहा था. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए वह स्टंट करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान गुड़िया मोड़ के पास सामने से बौंसी की ओर आ रहे टोटो से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार प्रिंस कुमार के साथ-साथ टोटो चालक गोरगम्मा गांव निवासी स्व नक्षत्र दास के 37 वर्षीय पुत्र सिंगेश्वर दास व टोटो पर सवार 75 वर्षीय जीतन दास गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी व सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉ रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार व टोटो चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. वहीं, तीसरे घायल का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >