500 लोगों में चेचकरोधी होम्योपैथिक दवा का वितरण

500 लोगों में चेचकरोधी होम्योपैथिक दवा का वितरण

शंभुगंज. शंभुगंज में डॉ हैनीमैन जयंती सप्ताह के अवसर पर डॉ जीपी शर्मा के आवास परिसर में नि:शुल्क चेचक प्रतिरोधक होम्योपैथिक दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ विजय कुमार ने किया. शिविर को सफल बनाने में शंभुगंज व आसपास के क्षेत्रों के कई प्रमुख होम्योपैथिक चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस दौरान लगभग 500 लोगों को नि:शुल्क चेचक रोधी दवा वितरित की गयी. वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ विजय कुमार ने बताया कि चेचक से बचाव के लिए दवा उपयोगी है. साथ ही उन्होंने लोगों को चेचक से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी. उन्होंने सरकारी वैक्सीन लगवाने, रोगी को अन्य सदस्यों से अलग रखने, सुपाच्य भोजन करने व पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ के सेवन की सलाह दी. बताया गया कि इस प्रकार का शिविर चिकित्सक परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है. इस अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अनिल कुमार, डॉ घनश्याम प्रसाद शर्मा, डॉ चिन्मय सेन गुप्ता, डॉ आनंद, डॉ अरशद अहमद, डॉ अमित कुमार, डॉ अजीज अहमद, डॉ संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >